कन्नौज, जून 16 -- तिर्वा, संवाददाता। डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को आयोजित 'विकसित भारत संपर्क सम्मेलन' में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याणकारी योजनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। सम्मेलन में वक्ताओं ने विकसित भारत के निर्माण में जनभागीदारी और सुशासन की भूमिका को रेखांकित करते हुए देश की विकास यात्रा को नए भारत की पहचान बताया। मुख्य वक्ता के रूप में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे ने कहा कि बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक चुनौतियों को अवसरों में बदलते हुए विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। यह भी पढ़ें- मोदी सरकार के 12 साल ...