वाराणसी, सितम्बर 29 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भारत लोक शिक्षा परिषद वाराणसी चैप्टर की ओर से रविवार को महूरगंज स्थित होटल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सेवा, संस्कार एवं स्वावलंबन के एकल प्रयास विषय पर संगोष्ठी में बच्चों में शिक्षा और संस्कार के माध्यम से विकसित भारत के स्वरूप पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए देश के प्रत्येक व्यक्ति तक शिक्षा पहुंचाना आवश्यक है। इसे साकार करने में एकल अभियान जुटा हुआ है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक शिक्षा और संस्कार पहुंचाने का जो कार्य एकल अभियान कर रहा है। वह राष्ट्र निर्माण की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण प्रयास है।

शिक्षा और संस्कार का महत्व वाराणसी चैप्टर के...