सोनभद्र, फरवरी 15 -- सोनभद्र,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सदस्य अरुण सिंह की रांची में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम से वापसी के दौरान रविवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित लोढ़ी सर्किट हाउस में पहुंचने पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां पर उन्होंनें बजट को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भारत वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की मजबूत रूपरेखा है। इस बजट में गरीब, किसान, मजदूर, युवा...