औरैया, अक्टूबर 7 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को शहीद पार्क में विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित हुई। पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन सुना। इसके बाद ज्योति जलाकर सेवा ज्योति यात्रा शुरू की गई। वर्चुअल संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सेवा का भाव ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। पिछले 25 वर्षों की यात्रा में देशवासियों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। गरीबों, किसानों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता रही। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को जनभागीदारी से पूरा करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने सेवा, सुशासन और जनभा...