विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं : डा.भोला सिंह
बुलंदशहर, सितम्बर 9 -- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणादायी यात्रा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर गरीब, वंचित, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। "सेवा संकल्प अभियान" केवल कार्यक्रमों की श्रृंखला नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ अभियान को सफल बनाएं।
कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला को मुख्य अतिथि सांसद डा.भोला सिंह संबोधित कर रहे थे। विशिष्ट अतिथि जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विकास च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.