हल्द्वानी, फरवरी 1 -- भीमताल। जिला मंत्री भाजपा मनोज भट्ट ने रविवार को जारी हुए बजट को विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणा पत्र बताया। कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 केवल एक आर्थिक दस्तावेज नहीं बल्कि विकसित भारत के संकल्प का सशक्त घोषणा पत्र है। यह बजट भारत के किसान, युवा, नारी शक्ति और वंचित वर्ग को केंद्र में रखकर बनाया गया है। इसमें अवसरों का विस्तार है, आत्मनिर्भरता का विश्वास है और हर वर्ग के उत्थान की ठोस योजना है। यह बजट विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक निर्णायक कदम है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...