लखीमपुरखीरी, फरवरी 12 -- पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि भारत सरकार का बजट बहुत ही संतुलित है। इसमें राजकोषीय घाटा एवं राजस्व घाटे के ऊपर पूरी तरह से इस तरह से व्यवस्था बनाई गई, जिससे आर्थिक सुधार घटने न पाए। दूसरी एक विशेष बात जो है वह यह है कि आपके ऊपर कर्ज कितना है और उसके सापेक्ष्य आप खर्च कितना करते है। हमारा जो बुनियादी ढांचा होता है, उस पर खर्च करने के लिए 12.2 लाख करोड़ रखा है। यह पहली बार भारत सरकार के द्वारा हुआ है कि जब कर्ज से अधिक हम इन्फ्रास्ट्रक्चर पर खर्चा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस पर खर्च करने का मन बनाया है, वह हमारे विकसित भारत के संकल्प से जुड़ा है। विकसित भारत का संकल्प तब पूरा होगा, जब हम अपने संस्थानों और हमारे जो मानव संसाधन है उसको विकसित क...