नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। संसद के बजट सत्र के आगाज पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए वर्ष 2026 को विकसित भारत के लिए आधार वर्ष करार दिया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष देश सदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां से संसद, सरकार और नागरिक तीनों मिलकर विकसित भारत के संकल्प को सिद्ध करेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने अभिभाषण में मोदी सरकार के 11 वर्षों और बीते एक वर्ष की उपलब्धियों का भी व्यापक उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस दौरान देश की आर्थिक बुनियाद मजबूत हुई है और नागरिकों की आय में वृद्धि हुई है। लगभग एक घंटे के अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति ने कहा कि वर्ष 2026 के साथ ही हमारा देश इस सदी के दूसरे पड़ाव में प्रवेश कर चुका है। भारत के लिए सदी के पहले 25 वर्षों का समापन अनेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.