भागलपुर, अप्रैल 14 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। भारत को विकसित बनाने के लिए महिलाओं को सशक्त होना जरूरी है। मातृ शक्ति यदि सशक्त होगी तो देश की प्रगति तेजी से होगा। इसके लिए जरूरी है कि उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाएं। इसकी शुरुआत हर स्थान से होनी है। वे हर क्षेत्र में आगे बढ़-चढ़कर काम कर सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। यह बातें मारवाड़ी कॉलेज में सोमवार को प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने एक दिवसीय संगोष्ठी के दौरान अध्यक्षता करते हुए कही। संगोष्ठी का विषय 'महिला सशक्तीकरण : विकसित भारत 2047' रखा गया था।मुख्य अतिथि के रूप में इग्नू क्षेत्रीय अध्ययन केंद्र के निदेशक डॉ. ओपी तिवारी ने वर्तमान में महिलाओं की स्थिति से अवगत कराया। यह भी पढ़ें- नीति निर्माण में महिलाएं लेंगी भाग, तभी होगा विकास बताया कि उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सरक...