विकसित भारत के लिए जनभागीदारी जरूरी : राजू
मिर्जापुर, जून 16 -- लालगंज। विकास खंड सभागार में सोमवार को केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि बीते वर्षों में शासन की योजनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास की नई गति प्रदान की है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल सरकार का नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से पूरा होने वाला राष्ट्रीय संकल्प है। उन्होंने कहा कि आवास, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कृषि और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनकल्याण शिविर का आयोजन ब्लॉक प्रमुख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.