छपरा, जून 20 -- दंदासपुर पंचायत में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन लहलादपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की दंदासपुर पंचायत में शनिवार को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना तथा विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करना था। यह भी पढ़ें- जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर संपन्न हुआ सामाजिक अंकेक्षणमुख्य अतिथि एवं भाजपा नेता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधान पार्षद ई. सच्चिदानंद राय उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश तिवारी व ब्रजेश सिंह रमन भी मंच पर मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योज...