नई दिल्ली, फरवरी 1 -- नई दिल्ली, वसं.। दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने बजट को विकसित भारत का रोडमैप बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की के मार्ग पर बढ़ रहा है। यह बजट सरकार की दूरदृष्टि, सोच और संकल्प को उजागर करता है। बिधूड़ी ने कहा कि यह बजट विकसित भारत के लक्ष्य को सामने रखकर बनाया गया है। आम आदमी को राहत के लिए नए आयकर नियम, कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए नई ट्रेनें और चार हजार ई-बस की व्यवस्था सहित अन्य घोषणाएं लोगों के लिए लाभदायी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.