जमशेदपुर, अक्टूबर 1 -- जमशेदपुर।सीएसआईआर-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में बुधवार को संस्थान का 85वां स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर देश की वैज्ञानिक यात्रा, तकनीकी आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास में संस्थान के अमूल्य योगदान को याद किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अनुपम मिश्रा ने संबोधन में कहा कि विकसित भारत@2047 के निर्माण में वैज्ञानिकों एवं औद्योगिक संस्थानों की भूमिका अहम है और इसमें एनएमएल की भूमिका सबसे उल्लेखनीय है। किसी भी संस्थान में नेतृत्व करने वाले अधिकारियों को फील्ड की चुनौतियों को समझना चाहिए और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नीतियां तय करनी चाहिए। उन्होंने उद्योगों और अनुसंधान संस्थानों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करने की आवश्यक...