कन्नौज, फरवरी 26 -- कन्नौज, संवाददाता। प्रदेश सरकार व्यापार और उद्योग को विकास की धुरी मानते हुए नीतिगत व व्यावहारिक स्तर पर ठोस कदम उठा रही है। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने में उद्यमियों की भूमिका केंद्रीय है और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। यह बात जिले की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में आयोजित व्यापारियों एवं उद्यमियों के संवाद कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान उद्यमियों ने लगभग 45 वर्ष पुराने औद्योगिक क्षेत्र के अब तक विस्तार न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। कहा कि क्षेत्र की बढ़ती औद्योगिक संभावनाओं को देखते हुए भूमि विस्तार और आधारभूत सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण अत्यंत आवश्यक है। साथ ही एफएफडीसी में केवल प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि शोध एवं नवाचार गतिविधियों को भी बढ...