कन्नौज, जून 13 -- छिबरामऊ। विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत असालताबाद में शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत की चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के साथ-साथ खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि सुरक्षा एवं आधुनिक खेती के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नायब तहसीलदार रामप्रकाश ने कहा कि सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने राजस्व संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए और ग्रामीणों से योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। यह भी पढ़ें- किसान चौपाल में प्राकृतिक खेती अपनाने पर दिया जोर एडीओ कृषि आदित्य कुमार एवं टीए धीरेन्द्र प्रताप ने किसानों को आवारा पशु...