गढ़वा, फरवरी 11 -- बड़गड़, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित हार्मोनी इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, भंडरिया इंस्पेक्टर सुभाष पासवान व बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों और विद्यालय के चेयरमैन कुमार विवेक भवानी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर एसडीपीओ रोहित रंजन ने कहा कि विद्यालय के स्थापित हुए मात्र एक वर्ष ही हुए हैं। उसके बावजूद विद्यालय प्रबंधन व छात्रों की प्रस्तुति काबिले तारीफ है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि क्षेत्र में शिक्षा का प्रसार करें, ताकि विकसित भारत का सपना साकार हो सके। किताबी ज्ञान के अलावा संस्कृति अधारित शिक्षा पर बल देते हुए उन्होंने कहा कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.