लोहरदगा, अप्रैल 13 -- लोहरदगा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सामेला भगत की अध्यक्षता में सोमवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन लोहरदगा के नोवेल्टी होटल में किया गया। गुमला जिला परिषद अध्यक्ष सह भाजपा उपाध्यक्ष किरणमाला बाड़ा के अलावा लोहरदगा जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला मंत्री मीना बाखला, नगर अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद संगीता कुमारी,भारती सिन्हा उपस्थित थीं।किरण माला बाड़ा मीडिया से कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023 एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई आरक्षण का यह प्रावधान केवल प्रतिनिधित्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की ...