भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता पिछले कुछ वर्षों में हम लोगों ने बिहार को बदलते देखा है। विकास के पथ पर लगातार अग्रसर बिहार विकसित बनने की दिशा में लगातार प्रयास कर रही है। इसे विकसित बनाने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका युवाओं की है। उसमें भी एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह बातें मारवाड़ी कॉलेज में रविवार को बिहार दिवस के मौके पर प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने अध्यक्षता करते हुए कही।मुख्य अतिथि के रूप में दूरदर्शन भागलपुर जोन के पीआईबी चीफ डॉ. अभिषेक कुमार थे। उन्होंने बिहार के गौरवशाली इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। टीएमबीयू के एनएसएस समन्वयक डॉ. राहुल कुमार ने कहा कि बिहार की उन्नति युवाओं पर टिकी हुई है। कॉलेज के पीआरओ डॉ. आशीष कुमार मिश्रा ने विकसित बिहार को बनाने में स्टार्टअप इंडिया, कौशल विकास...