गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। कांकरोला गांव में गुरुग्राम यूनिवर्सिटी के समीप 22 मार्च को विकसित बादशाहपुर महारैली का आयोजन किया जाएगा। इसके सफल आयोजन को लेकर भाजपा जिला कार्यालय गुरुकमल में भाजपा गुरुग्राम जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सभी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करें।उन्होंने कहा कि यह महारैली क्षेत्र के विकास की नई दिशा तय करेगी और इसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में अनेक जनकल्याणकारी योजना...