नई दिल्ली, नवम्बर 5 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के सहकारिता मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बुधवार को कहा कि राजधानी में सहकारिता बैंकिंग और संबंधित क्षेत्रों को सशक्त बनाकर विकसित दिल्ली निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पारदर्शिता, नई शाखाओं के विस्तार, आसान वित्तीय सहायता और आत्मनिर्भर योजनाओं पर जोर देकर दिल्ली को सहकारिता का मॉडल बनाया जाएगा। मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह बुधवार को जाकिर बाग, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में जामिया कोऑपरेटिव बैंक द्वारा शुरू की गई ह्यूमैनिटी फर्स्ट एम्बुलेंस सेवा के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। यह सेवा गंभीर रोगियों को अस्पताल पहुंचाने के साथ-साथ मृतकों को अस्पताल से घर या श्मशान-कब्रिस्तान तक ले जाने की सुविधा भी देगी, ताकि अंतिम संस्कार प्रक्रिया सुचारू रूप से हो सके। सहकारिता मंत्री...