रांची, जुलाई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन की ओर से बनर्जी ट्यूटोरियल के सहयोग से रविवार को- विकसित झारखंड, विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ गौरव मित्तल ने कहा कि विकसित राष्ट्र और विकसित राज्य के निर्माण में युवाओं की रचनात्मक सोच, सकारात्मक दृष्टिकोण व सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने प्रतिभागियों को राष्ट्रहित व राज्यहित के प्रति समर्पित होकर अपने कौशल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस चित्रकला प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं व विद्यार्थियों में देशहित, राज्यहित, सामाजिक उत्तरदायित्व तथा विकसित झारखंड के निर्माण की भावना को जागृत करना था। प्रतिभागियों ने अपने चित्रों के माध्यम से विकसित झारखंड की परिकल्पना को आकर्षक और रचनात्मक र...