मुंगेर, सितम्बर 30 -- असरगंज, निज संवाददाता। विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण अभियान के तहत विकसित ग्राम पंचायत प्लान को लेकर प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख राजेश कुमार ने की एवं संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार ने किया। प्रशिक्षण में सभी मुखिया और पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए। प्रशिक्षण में बताया गया कि नई मनरेगा योजना वीबी जी रामजी में कुल 375 प्रकार की योजनाओं को 4 श्रेणियों में बांटा गया है। इनका चयन अगले पांच वित्तीय वर्षों के लिए ग्राम सभा में होगा। रोजगार, आजीविका संवर्धन और संपत्ति निर्माण पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- Katihar News: प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन मौके पर मुखिया कासिम राजा, धर्मेंद्र मांझी, पंसस उदय पासवान, नंदकिशोर...