विकसित गाजीपुर विषयक गोष्ठी 30 मई को
गाजीपुर, मई 23 -- गाजीपुर। पत्रकारिता दिवस के अवसर पर 30 मई को जिला पत्रकार समिति हाल, सिद्धेश्वर नगर (तुलसीसागर-लंका) में विकासोन्मुख रचनात्मक पत्रकारिता और विकसित गाजीपुर विषय पर गोष्ठी आयोजित होगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा। संयोजक डॉ. विजय नारायण तिवारी ने बताया कि गोष्ठी में विकसित गाजीपुर के लिए आर्थिक, शैक्षिक, सामाजिक और ग्रामीण विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही जैविक खेती, हर्बल औषधीय खेती, पशुपालन, लघु एवं कुटीर उद्योगों और रोजगार सृजन के उपायों पर विशेषज्ञ अपने विचार रखेंगे। राष्ट्रीय संयोजक सूर्य कुमार सिंह ने सभी समाजसेवियों और युवाओं से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.