गढ़वा, जून 9 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कृषि मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार कृषि विभाग और आत्मा गढ़वा के सहयोग से कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से चलाए जा रहे विकसित कृषि संकल्प अभियान के 12वें दिन तक कुल लक्षित 90 गांवों में से 72 गांवों तक अभियान चलाया जा चुका है l इस दौरान किसानों को उन्नत तकनीकी की जानकारी दी गई। सोमवार को टीम लीडर डॉक्टर सुषमा ललिता बाखला, वैज्ञानिक (पशुपालन) के मार्गदर्शन में धुरकी प्रखंड के टाटीदिरी, मिरचइया व पनघाटवा गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उस दौरान वैज्ञानिक डॉक्टर अभिलाषा मिंज के अलावा नवलेश कुमार, चंदन कुमार के अलावा प्रखंड के बीटीएम धनंजय कुमार सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद थे। वहीं टीम दो का नेतृत्व नेतृत्व विंध्याचल राम ने किया। उसमें डॉक्टर रोहित कुमार सिंह वैज्ञानिक (उद्यान), अमित बैठा, राकेश रोशन व ...