नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली विधानसभा में मंगलवार को भाजपा सरकार अपना दूसरा बजट पेश करेगी। सोमवार को आयोजित 'खीर सेरेमनी' के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह जानकारी दी। सीएम ने 'विकसित दिल्ली, हरित दिल्ली' के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह बजट राजधानी के लगभग तीन करोड़ दिल्लीवासियों के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। सोमवार को आयोजित 'खीर सेरेमनी' में मुख्यमंत्री के साथ किसान, स्कूल के विद्यार्थी, शिक्षक, डॉक्टरों, किन्नर समाज के लोग, महिला ड्राइवर, मीडियाकर्मियों ने भाग लिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का दूसरा बजट दिल्ली के विकास की गति को और तेज करने वाला होगा। यह बजट न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगा, बल्कि दिल्लीवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का माध्यम ...