मुजफ्फरपुर, जुलाई 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बीआरए बिहार विवि में स्नातक में नामांकन के लिए फॉर्म भरते समय विकल्प में एक ही कॉलेज को चुनने का आदेश हकीकत में काम नहीं कर रहा है। 18 कॉलेज का विकल्प दिए बिना पोर्टल पर फॉर्म सबमिट नहीं हो रहा है। इसको लेकर छात्र परेशान हैं।

छात्रों की शिकायत फॉर्म में एडिट के लिए पोर्टल खोलने के समय विवि प्रशसान ने आदेश जारी किया था कि छात्र एक कॉलेज का भी विकल्प दे सकते हैं। लेकिन, छात्रों की शिकायत है कि बिना 18 कॉलेजों का विकल्प दिए एडिट का फॉर्म सबमिट ही नहीं हो रहा है। बीआरएबीयू प्रशासन ने स्नातक में नामांकन की चौथी मेरिट लिस्ट के लिए छात्रों को विषय और कॉलेज बदलने को 15 से 19 जुलाई तक एडिट का विकल्प दिया है। इस अधिसूचना के साथ यह भी कहा गया था कि छात्र कम से कम एक कॉलेज का भी विकल्प दे सकते है...