दरभंगा, दिसम्बर 11 -- पूसा। समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस, पूसा स्टेशन पर बुधवार को सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो ट्रेनों के विकलांग बॉगी में यात्रा करते कुल 6 लोग पकड़े गये। आरपीएफ बीके रवि के अनुसार सभी को बेल बांड पर छोड़ते हुए 13 दिसम्बर को समस्तीपुर कोर्ट में हाजिर होने का निर्देश दिया गया है। रेलवे पुलिस के अनुसार जांच जयनगर से पटना जाने वाली 15549 एवं दानापुर जयनगर इंटरसिटी 13226 ट्रेन में की गई। पकड़े गये लोगों में ताजपुर व मधुबनी के यात्री बताये गये हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...