मिर्जापुर, जून 16 -- मिर्जापुर। रक्तदान की श्रेणी में अव्वल रहने वाली विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट को विश्व रक्तदाता दिवस पर वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। यह संस्था बीते 8 वर्षों से रक्तदान सेवा में अग्रसर है। इस वर्ष पांच माह के अंदर 300 से अधिक रक्तदान एवं एसडीपी दान कर चुकी है। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सर सुंदरलाल चिकित्सालय, चिकित्सा विज्ञान संस्थान, काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के रक्त केंद्र की ओर से आयोजित रक्तदाता सम्मान समारोह में जिले की विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट को रक्तदान एवं रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं निरंतर योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में विंध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष कृष्णानंद हैहयवंशी एवं सचिव अभिषेक साहू ने संस्था की ओर से यह सम्मान ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- र...