मिर्जापुर, फरवरी 7 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दरबार में शुक्रवार दर्शन-पूजन एवं मुण्डन और यज्ञोपवित संस्कार कराने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फाल्गुन मास की पंचमी तिथि होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने अपने बच्चों का मुंडन कराया। मंगल गीत से मां विंध्यवासिनी का मंदिर परिसर गूंजता रहा। मां का दर्शन-पूजन करने के लिए श्रद्धालुओं ने मंगला आरती के पूर्व ही मंदिर के दोनों प्रवेश द्वार एवं झांकी पर लाइन लगा लिए थे। मंगला आरती के बाद मां के मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालु दर्शन पूजन के लिए गर्भगृह में पहुंच गए। मां का विधि-विधान से दर्शन पूजन करने के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बच्चों को मुण्डन और युवाओं का यज्ञोपवित संस्कार कराया। मंदिर परकोटा में दूर-दराज से आये भक्त मुंडन और जनेऊ संस्कार कराने में जुटे रहे। प...