सोनभद्र, अप्रैल 18 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी विंध्याचल ने उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए प्रतिष्ठित नेशनल क्वालिटी सर्किल कन्वेंशन (एनक्यूसीसी) 2026 में शानदार उपलब्धि हासिल की है। एलक्यूसी टीम विंध्य टाइटन्स ने एनटीपीसी में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देशभर से आई मजबूत टीमों को पीछे छोड़ते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया है। टीम ने नवाचार, टीमवर्क और समस्या समाधान की उत्कृष्ट क्षमता का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि विंध्याचल की गुणवत्ता संस्कृति और संचालन उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विजेता टीम में साजिद नेजाम वरिष्ठ सहायक इंजीनियर, ऑपरेशन, शिवम वर्मा ईटी, प्रचालन, महेश कुमार (इंजीनियर, प्रचालन), पंकज चौधरी (कनिष्ठ इंजीनियर, प्रचालन), आर्यन गौंड (कनिष्ठ इंजीनियर,वीएसआर...