विंध्य गौरव सम्मान पाकर रचना ने जनपद का बढ़ाया मान
सोनभद्र, जून 2 -- सोनभद्र। मिर्जापुर में आयोजित हिंदी पत्रकारिता दिवस एवं विंध्य गौरव सम्मान समारोह 2026 का आयोजन सोमवार को किया गया। इस समारोह में सोनभद्र की हिंदी की जानी-मानी लेखिका कवियित्री शायर और आलोचक व समाजसेवी डॉ. रचना तिवारी को विंध्य गौरव सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि एवं मिर्जापुर के प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय संजय कुमार शुक्ला ने प्रदान किया। डॉ. रचना तिवारी हिंदी साहित्य की जानी-मानी कवियित्री शायर और लेखिका है तथा इनकी एक दर्जन से ज्यादा पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। देश के हजारों मंचों पर इन्होंने कविताएं पढ़ी हैं और व्याख्यान दिए हैं। डॉ. रचना तिवारी इससे पूर्व दर्जनों राष्ट्रीय और अंर्तराष्ट्रीय सम्मानों से विभूषित हो चुकी हैं । हाल ही में आई उनकी कृति मेरे गीत तुम ही से जन्मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.