चंदौली, जून 14 -- धीना, हिंदुस्तान संवाद। जिले के बरहनी क्षेत्र से गुजरने वाले प्रस्तावित विंध्य एक्सप्रेस वे में जमीन जाने से बचाने के लिए भूमि बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और किसानों ने शनिवार को जागरूकता अभियान शुरू किया। इस दौरान किसानों ने क्षेत्रीय ग्रामीणों और किसानों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही उनसे विंध्य एक्सप्रेसवे जा रही जमीन को बचाने के लिए आगे आने का आह्वान किया है। किसानों का कहना है कि विंध्य एक्सप्रेसवे में बरहनी ब्लॉक के डेढ़ दर्जन गांवों की जमीन जा रही है। किसान इसका विरोध कर रहे हैं। अपनी जमीन एक्सप्रेस वे से बचाने के लिए किसानों ने भूमि बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्र के चिराईगांव, परेवा, रामपुर, लक्ष्मणपुर, अरंगी, चारी, अदसड़, ककरैत, ओयरचक आदि गांव में पहुंचकर किसानों से संपर्क कर भूमि बचाओ आंदोलन शामिल ह...