चंदौली, जुलाई 14 -- चंदौली, संवाददाता । विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना के विरोध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में 23 गांवों के किसानों ने संगठित होकर किसान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में धरना स्थल पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। इस दौरान सरकार से विंध्य एक्सप्रेस वे परियोजना को वापस लेने के साथ ही दूसरे वैकल्पिक मार्ग के लिए पुनर्विचार करने, अधिग्रहण की चल रही किसी भी कार्रवाई को तत्काल स्थगित करने की मांग किया। इस संबंध में धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। साथ ही किसानों ने अपनी जमीन को बचाने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष करने और अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- फोरलेन मुआवजे को लेकर किसान संघर्ष समिति का धरना सातवें दिन भी जारी, आंदोलन तेज करने की बनी रणनीति इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टि...