चंदौली, जुलाई 31 -- चंदौली। संवाददाता विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 18वें दिन भी धरना स्थल पर जारी रहा। इस दौरान किसान परियोजना को वापस किए जाने की मांग किया। साथ ही चेताया कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को उग्र रूप दिया जाएगा।इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा और भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि परियोजना से 58 गांव प्रभावित हो रहा है। इन गांवों में उपजाऊ जमीन अधिग्रहित की कार्रवाई से किसान पूरी तरह से भूमिहीन हो जाएंगे। किसानों से जब तक वार्ता नहीं होगी, तब तक कोई सर्वे नहीं होने दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- अमरोहा-हरिद्वार एक्सप्रेसवे : 10 गांव बाहर, अब 52 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित उसके बाद उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्स...