गोरखपुर, अप्रैल 7 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। विंध्याचल से दर्शन कर बाइक से लौट रहे चौरीचौरा के दो युवक रविवार की देर शाम सड़क हादसे का शिकार हो गए। जौनपुर के पास हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, चौरीचौरा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चौरीचौरा के चौरा निवासी दीपक जायसवाल (35) अपने साथी मुकेश जायसवाल (22) के साथ बाइक से मां विंध्याचल देवी के दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान जौनपुर के आसपास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। हादसे में दीपक जायसवाल की मौके पर मौत हो गई, जबकि मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल मुकेश को जौनपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।घटना की जानकारी मिलते ही दीपक के परिवार में कोहराम मच ...