विंध्याचल रेंज में पकड़े गए 199 वारंटी व वांछित
मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता । विंध्याचल परिक्षेत्र में वांछित और गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) वाले आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए 15 दिवसीय विशेष अभियान में पुलिस ने 199 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसमें 175 एनबीडब्ल्यू वारंटी और 24 वांछित आरोपी शामिल हैं। सभी को कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया। डीआईजी पूनम के निर्देश पर मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही जिले में अभियान चलाया गया। अभियान के तहत परिक्षेत्र के सभी थानों पर एनबीडब्ल्यू और वांछित आरोपियों को चिह्नित किया गया। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं। टीमों ने लगातार दबिश देकर और तलाश अभियान चलाकर 199 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी विभिन्न अपराधों में संलिप्त रहे हैं। इनमें न्यायालय से जारी गैर जमानती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.