मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर,संवाददाता। चैत्र नवरात्रि विंध्याचल मेला क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सफाई कर्मचारियों को जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार की ओर से सम्मानित किया गया। शनिवार की देर शाम को छानबे ब्लाक के गोपालपुर स्थित कंट्रोल रूम परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर डीपीआरओ ने यह सम्मान प्रदान किया। डीपीआरओ ने बताया सम्मानित किए गए सफाई कर्मचारी अपने-अपने कार्य स्थल में सफाई का उत्कृष्ट कार्य किया है। मेला क्षेत्र को साफ सुथरा के साथ ही प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा पंचायती राज विभाग की ओर से किए प्रयास में इन सफाई कर्मचारियों का सर्वाधिक योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...