विंध्याचल में दर्शन के लिए कतार में खड़े श्रद्धालुओं में मारपीट
मिर्जापुर, मई 11 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कतार में खड़े दो श्रद्धालुओं के परिवार के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्ष आपस में हाथापाई करने लगे। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों का चालान कर दिया है। मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल इस वायरल वीडियो की हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। मंदिर के गेट नंबर पांच जयपुरिया गली से दर्शन के लिए कतार में मऊ और भदोही से दो परिवार के लोग कतार में खड़े थे। भीड़ अधिक होने से आगे खड़े परिवार के बच्चों और परिवार के ऊपर दबाव पड़ने लगा। जिसको लेकर दोनों परिवार में कहासुनी शुरु हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। मौके पर अफरा तफरी मच गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.