सोनभद्र, अगस्त 17 -- अनपरा,संवाददाता। क्षेत्रीय ज्ञानार्जन संस्थान एनटीपीसी विंध्याचल में दक्षिण अफ्रीका की विद्युत कंपनी एस्कोम के इंजीनियर्स के लिए वेस्ट फ्यूल गैस डी सल्फराजेशन पर दो माह के आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे बैच काशुभारंभ हुआ। एनटीपीसी के इंटरनेशनल बिजनेस विभाग के सहयोग से आयोजित प्रशिक्षण का उद्घाटन किशोर कुमार होता, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने किया। बताया कि विंध्याचल सुपर थर्मल पावर स्टेशन एनटीपीसी का पहला ऐसा स्टेशन है, जहां फ्यूल गैस डीसल्फराजेशन प्रणाली स्थापित की गई है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को जांगड़े जी डी प्रणाली की स्थापना , कमीशनिंग एवं संचालन से संबंधित व्यावहारिक एवं समग्रजानकारी प्रदान किए जाने की विशेषता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मणिक्यन सुरेश, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने एनटीपीसी में...