मिर्जापुर, मार्च 16 -- मिर्जापुर। चैत्र नवरात्र में अस्था और विश्वास की देवी विंध्याचल माता के धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को दस रुपये में पूड़ी और सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए जिलापूर्ति विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। नवरात्र के शुभारंभ के दिन से लेकर समापन तक यह कार्यक्रम जारी रहेगा। पवित्र नवरात्र के दिनों में माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए अमीर-गरीब श्रद्धालुओं लाखों की संख्या में आते हैं। अमीर श्रद्धालु होटल, धर्मशाला आदि में ठहरकर दर्शन-पूजन, पाठ, साधना करते हैं, लेकिन बहुतेरे भक्ति-भाव से भरे गरीब श्रद्धालु भी माता धाम में आते हैं, जिनके लिए कम पैसे में पेट भरना चुनौती से कम नहीं होता। चूंकि, मां विंध्यवासिनी के धाम को अन्नपूर्णा क्षेत्र भी माना जाता है। ऐसे में धाम में आने वाले श्रद्धालुओं को शुद्ध और सस्ते में...