मिर्जापुर, जून 2 -- विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दान पात्रों के रुपयों की गिनती के लिए सोमवार को मंदिर परिसर में स्थित तीन दानपेटिका को खोला गया। इन दान पात्रों से कुल 22 लाख 18 हजार 195 रुपये प्राप्त हुए। यह धनराशि भारतीय स्टेट बैंक की विंध्याचल शाखा में विंध्य विकास परिषद के पदेन अध्यक्ष जिलाधिकारी के खाते में जमा करा दी गई। मंगलवार को भी दान पात्रों को खोल कर रुपयों की गिनती कराई जाएगी। नवरात्र मेले के दो माह बीत जाने के बाद एक बार फिर दान पात्रों को खोला गया है। नायब तहसीलदार गरिमा यादव की देखरेख में तीन दान पेटिका खोली गई। विंध्यवासिनी मंदिर में लगे दान पात्रों से निकले रुपये की गिनती मंदिर की छत पर बने श्री विंध्य पंडा समाज के कार्यालय में पुलिस और सीसी कैमरे की निगरानी में शुरू हुई। दान पेटिका से निकले रुपयों की गिनती ...