सोनभद्र, मई 16 -- विण्ढमगंज, हिन्दुस्तान संवाद। विण्ढमगंज से सिंगरौली तक टू लेन मार्ग को फोरलेन बनाने को लेकर शीघ्र ही हरी झंडी मिलन की उम्मीद है। उम्मीद जताई जा रही है कि 19 मई को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली में होने वाली उच्चस्तरीय बैठक में इस पर अंतिम मुहर लग सकती है। इस मार्ग के निर्माण से जहां लोगों को जाम से निजात मिलेगी, वहीं यूपी, एमपी और झारखंड राज्य का सीधे जुड़ाव होगा। विण्ढमगंज से सिंगरौली लगभग 90 किलोमीटर टू लेन मार्ग को फोन लेन कराने को लेकर 19 मई को केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक होगी। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क का विस्तार: देश में 55% हिस्सेदारी के साथ बदलता प्रदेश अगर कोई पेंच नहीं फंसा तो इस बैठक में इस मार्ग के फोरलेन निर्माण को हरी झंडी मिलने की उम्मीद जताई...