विंटेज कार से आए इंग्लैंड के पर्यटक, लोगों ने ली सेल्फी
मुजफ्फरपुर, अगस्त 31 -- मुजफ्फरपुर। शनि मंदिर के पास उस समय लोगों के बीच कौतुहल का माहौल बन गया, जब तीन विंटेज कार में विदेशी पर्यटक पहुंचे। इंग्लैंड का नंबर प्लेट लगी इन पुरानी कारों और विदेशी पर्यटकों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए लोग आपाधापी करने लगे। काठमांडू होते हुए भारतीय सीमा पार कर ये पर्यटक रविवार की दोपहर मुजफ्फरपुर पहुंचे थे। रॉबर्ट और उनकी चार सदस्यीय टीम ने बताया कि वे नेपाल के काठमांडू से अपनी यात्रा आगे बढ़ाते हुए भारत में दाखिल हुए हैं। मुजफ्फरपुर से आगे का उनका अगला पड़ाव सिलीगुड़ी होते हुए सिक्किम के पहाड़ी इलाकों में घूमना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.