हाजीपुर, जनवरी 4 -- हाजीपुर/ राजापाकर। सं.सूं. विद्युत विभाग विंटर सीजन में सोमवार को बिदुपुर के पकौली फीडर, हाजीपुर के कोनहारा विद्युत, राजापाकर विद्युत फीडर, सराय और पासवान चौक फीडर मेंटेनेंस कार्य कराया जाएगा। इस कार्य के लिए पकौली के केवीए फीडर और सराय फीडर में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तहर कोनहारा फीडर में दिन के 12.30 बजे से 2.30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसी तरह राजापाकर और पासवान चौक फीडर में शाम 03 बजे से शाम के 05बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। यह जानकारी राजापाकर के कनीय अभियंता विक्रम कुमार ने प्रेस को यह जानकारी दी है। संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में मेनटेनेंस कार्य की अवधि में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.