जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- जमशेदपुर में मां इंद्रावती स्पोर्ट्स एकेडमी और गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल, टेल्को के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 15 दिवसीय विंटर कैंप का समापन समारोह संपन्न हुआ। इस कैंप के दौरान कुल नौ विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें 52 प्रतिभागी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पूर्व जिला खेल संयोजक श्याम शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल की प्रिंसिपल पुष्पा पांडे भी समारोह में मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन मां इंद्रावती स्पोर्ट्स एकेडमी के सचिव सह विद्यालय के खेल शिक्षक बिरेंदर कुमार मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक बिरेंदर कुमार मिश...