अलीगढ़, दिसम्बर 22 -- अलीगढ़। बालाजी क्रिकेट अकादमी मे बालाजी विंटर कप अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला ट्रायल किया गया। जिसमें 60 बच्चों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी। जो प्रतिभागी ट्रायल से छूट गए हैं, 25 दिसंबर से गगन पब्लिक स्कूल के सामने एसीएस थर्ड खैर रोड अलीगढ़ में ट्रायल दे सकते हैं। इस मौके पर रिंकू दिक्षित, मेघराज सिंह, सचिन बघेल, प्रशांत, मदन पाल सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...