बलरामपुर, अप्रैल 12 -- बलरामपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बाजार चूड़ी मार्केट निवासी अकबर अली ने रविवार को मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि शनिवार को रात करीब 9.30 बजे वाहन हटाने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर पड़ोसी गुलाम, रज्जाक, छोटू व साबुन ने लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। गंभीर चोट लगी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अकबर अली की तहरीर पर गुलाम, रज्जाक, छोटू व साबुन पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...