गोरखपुर, अप्रैल 20 -- मोतीराम अड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खोराबार थाना क्षेत्र के रानीडीहा में रविवार रात करीब नौ बजे वाहन पार्किंग को लेकर मारपीट हो गई। डॉक्टर से विवाद करने के बाद बाइक सवार थाने पहुंच गए और हंगामा करने लगे। आरोप है कि पुलिस ने पिटाई कर दी। एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। हालांकि, हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने केस दर्ज कर तीन युवकों का शांतिभंग में चालान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, रानीडीहा में डॉ. मनोज यादव की क्लीनिक है। यहीं पर जैपटो का गोदाम भी है। डॉक्टर की कार को लेकर बाइक सवार युवक से विवाद हो गया, जिसके बाद जैपटो वाले अन्य युवक भी आ गए। आरोप है कि डॉक्टर से उलझे युवकों ने कार के पीछे का लाइट फोड़ दिया और फिर मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और थाने पर दोनों पक्ष को बुलाया ...