गोंडा, मार्च 10 -- धानेपुर संवाददाता। कस्बा में घर के सामने से वाहन हटाने की बात को लेकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस बाप बेटे सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। धानेपुर के मोहल्ला ब्लॉक के रहने वाले राकेश गिरी के मुताबिक सोमवार की रात को पड़ोस के रहने वाले संतोष कुमार कसौधन ने उनके दरवाजे पर वाहन खड़ा कर दिया था। उन्होंने वाहन हटाने को कहा तो संतोष कसौधन ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपशब्द कहते हुए मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी जिससे चोटे आई हैं। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि संतोष कुमार कसौधन व इनके बेटे रमन कसौधन व किशन कसौधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है और घायल का डॉक्टरी परीक्षण कराकर अन्य विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...