उरई, जनवरी 28 -- कोंच। एसआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में लगाई गई प्रदर्शनी में वाहन पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली करने और मुख्य रास्ते की सड़क अवरुद्ध करने की एसडीएम से शिकायत की गई है। इस मामले में कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई गई है। नगर के अजय कुमार, कुलदीप कुशवाहा, देव यादव, सौरभ, राहुल कुशवाहा, आर्यन याज्ञिक, विकास कुशवाहा, मनोज कुमार आदि ने बुधवार को एसडीएम ज्योति सिंह को शिकायती पत्र िदया। इसमें उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी में आने जाने वाले वाहन स्वामियों से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। अवैध वसूली काम में लगे संबंधित लोग आम रास्ते की सड़क को जबरन अवरुद्ध किए हुए हैं और बांस का डले हुए हैं। अगर कोई विरोध करता है तो संबंधित लोग गाली गलौज पर भी आमादा हो जाते हैं। शिकायतकर्ताओ ने मामले में एसडीएम से कार्यवाही किए जाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.